अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबनाः प्राप्त सूत्रों के अनुसार यूनिसेफ़ के प्रतिनिधि geert cappelaere ने कहा है कि सऊदी संगठन की ओर से यमन पर हमलों की वजह से इस देश में बच्चों की हालत अत्यधिक ख़राब है।
यहां प्रतिदिन भूख एवं बीमारियों की वजह से 130 बच्चे मौत का शिकार हो रहे हैं। और अगर यह संख्या ऐसे ही बढ़ती रही तो इसमें कई गुना बढ़ोत्तरी हो सकती है।
क्योंकि संयुक्त राष्ट्र संघ की रिपोर्ट के अनुसार यमन में दो करोड़ लोगों को तुरंत मदद की आवश्यकता है, जिसमें एक करोड़ दस लाख बच्चे शामिल हैं।
ज्ञात रहे कि अगर इन लोगों की सहायता न की गई तो इस देश में मानव आस्दी का ख़तरा है।
14 जनवरी 2018 - 17:41
समाचार कोड: 877415
यमन में दो करोड़ लोगों को तुरंत मदद की आवश्यकता है, जिसमें एक करोड़ दस लाख बच्चे शामिल हैं...........